गाज़ीपुर। जनपद के पुरैना ग्राम वासी कुमारी निहारिका राय पुत्री श्री संजय राय पौत्री स्वर्गीय मंगला राय, ने 2024 पी सी एस परीक्षा मे सफलता प्राप्त कर वाणिज्य कर अधिकारी पद को सुशोभित किया है आज 10 अप्रैल को अपने गांव पुरैना आगमन पर गांव के समस्त नागरिक बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया तथा सम्माननीय लोगो ने शुभाशीर्वाद एवं ढेर सारी बधाइयां प्रदान की, निहारिका राय ग्रामीण परिवेश मे पली बढ़ी एवं प्राथमिक शिक्षा गांव से प्रारम्भ कर इंटर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाज़ीपुर से तथा उच्च शिक्षा प्रयागराज से संपन्न की, दिल्ली से अपने अटूट लगन एवं कठिन परिश्रम के बल पर इस गौरवशाली परीक्षा मे सफलता प्राप्त कर गांव के साथ जनपद का मान बढ़ाया, निहारिका ने अपने सफलता का श्रेय अपने दादा श्री विजय नारायण राय, पिता ,माता एवं गुरुजनो को दिया है,।