बहराइच ( मिहींपुरवा )l बहराइच मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के मोतीपुर गांव में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। खेत में आग की लपटे उठती देख किसानों ने हड़कंप मच गया, और वह आग बुझाने में जुट गए। रविवार की दोपहर 12 बजे खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन से अचानक चिंगारी निकली जो नीचे खड़ी फसल में गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गांव के किसान के गेहूं की खड़ी फसल को अपने चपेट में ले लिया। आग लगने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई।मोतीपुर थाना क्षेत्र के अजीजनपुरवा गांव निवासी मोहर्रम अली, खुदाबख्श , इकबाल के खेत में बिजली के चिंगारी से लगी आग को ग्रामीणों ने बोरिंग के पाइप व बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन तथा पुलिस को सूचना दी।ग्रामीणों में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर जैसे तैसे काबू पाय लेकिन तब तक 15 बीघा फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान का कहना है कि हाई टेंशन लाइन से पहले भी आग लग चुकी है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों के आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल विमलेश कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करते हुए पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचित करते हुए तत्काल क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा है। नुकसान के आकलन का रिपोर्ट मिलते ही शासन के नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।