बहराइच ( कैसरगंज )। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैसरगंज पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सीताराम पुत्र जियालाल, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी धोबियनपुरवा, गोड़ नंबर-01, थाना कैसरगंज को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना कैसरगंज में मु.अ.सं. 291/26 के तहत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 में मुकदमा दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय बहराइच रवाना कर दिया।