सहारनपुर में यूपीएसजीएमसी की बैठक में सिख समाज की एकजुटता पर जोर

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी  की चैथी महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सहारनपुर में आयोजित हुई। बैठक में सिख समाज की स्वतंत्र पहचान, धार्मिक मर्यादा, संगठन की मजबूती और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान वर्ष 2014 के सहारनपुर सिख दंगों में समाज की निस्वार्थ सेवा एवं प्रशासनिक सहयोग के लिए सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा को नवाब कपूर सिंह सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया। बैठक की शुरुआत महासचिव सुरिंदर पाल सिंह बख्शी ने स्वागत भाषण एवं पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत कर की। प्रदेश अध्यक्ष हरविंदर सिंह लॉर्ड ने कहा कि संगठन सिख समाज की स्वतंत्र पहचान की रक्षा के लिए कार्य करेगा तथा आनंद कारज की मर्यादा और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाएगा। प्रदेश कोर कमेटी सदस्य गुरप्रीत सिंह बग्गा ने समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।read more:https://pahaltoday.com/american-president-under-siege/एडवाइजरी बोर्ड सदस्य राजिंदर पाल सिंह राजू चड्ढा ने संगठन को उत्तर प्रदेश के सिख समाज की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता बताया। उपाध्यक्ष निर्मल सिंह ने सिख जनगणना और स्किल डेवलपमेंट पर बल दिया, जबकि धर्मवीर सिंह बग्गा ने लखनऊ और कानपुर में 22 व 23 अगस्त से सिख युवाओं के लिए निःशुल्क यूपीएससी कोचिंग एवं काउंसलिंग शुरू करने की घोषणा की। इस अवसर पर सुजसबीर सिंह, प्रधान श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, सहारनपुर को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अमनप्रीत सिंह ने युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया, जबकि सतविंदर सिंह माकन और हरिंदर सिंह चड्ढा ने समाज की एकता और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण पर अपने विचार रखे। बैठक में मोहन सिंह झास, गुरशरण सिंह, सतिरलोचन सिंह नारंग, सतपाल सिंह गोल्डी, भूपेंद्र पिंडा, बाबा विजय सिंह, जत्थेदार प्रीतम सिंह, इंदरजीत सिंह बत्रा, जसबीर सिंह बग्गा, गुरविंदर सिंह भोला, बलबीर सिंह धीर, आई.पी. सिंह, मालिक सिंह कालरा, सतनाम सिंह सलूजा, मनदीप सिंह, गुरलाल सिंह, बालप्रीत सिंह तथा सतपाल सिंह मान सहित प्रदेश के 25 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सिख समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *