महासम्मेलन में गरजा सवर्ण समाज, भाजपा को दी चेतावनी

सोनभद्र। जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को नगर के रामलीला मैदान में सवर्ण महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी रोल बैक की नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे।वक्ताओं ने कहा कि संविधान बनाते समय तत्कालीन सामाजिक स्थिति में संतुलन के लिए आरक्षण के उपबंध किए गए थे, पर उसकी मूलभावना पर बिना विचार किए और सामाजिक स्थिति का बिना मूल्यांकन कराए केवल राजनीतिक मंतव्य से इसे आगे जारी रखा गया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, सांसद, विधायक, जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख, प्रधान, आईएएस, पीसीएस से होते हुए लेखपाल हर संवर्ग में एसी/एसटी और ओबीसी का प्रतिनिधित्व है। अब सामाजिक स्थिति में किस प्रकार की विषमता बची है, इसका लाभ जिन्हें मिल गया है वे ही अधिक मजबूत हो रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteअंत में सभी ने एक स्वर में मांग की कि आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए, जिससे वास्तविक लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा समाज में दिखे। आरक्षण का लाभ किस जाति/वर्ग को कितना मिला और उनकी सामाजिक स्थिति वर्तमान में क्या है, सरकार इस पर तत्काल स्वेतपत्र जारी करें। एसी/एसटी के मामलों में बिना जांच गिरफ्तारी पर रोक लगायी जाए। सवर्ण आयोग का तत्काल गठन किया जाए। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ वोट करेंगे। साथ ही आरक्षण और यूजीसी को लेकर पूरे देश में चल रहे विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना व समस्त करणी सेना भारत, सवर्ण आर्मी सोनभद्र, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सोनभद्र, कायस्थ महासभा सोनभद्र, हिंदू समाज पार्टी सोनभद्र, सवर्ण आर्मी (भारत) सोनभद्र, सनातन आर्मी सोनभद्र, परशुराम सेना सोनभद्र, जनसत्ता दल सोनभद्र, श्री परशुराम न्यास सोनभद्र, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा सोनभद्र, भारतीय क्षत्रिय परिवार सोनभद्र, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय सोनभद्र के हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *