अज्ञात चोरो ने घर में घुसकर चोरी किए 54 हजार व जेवरात

नगीना ।  थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात चोरो ने घर पर सीढ़ी लगाकर और घर में उतरकर सेफ अलमारी में रखे 54 हजार और कुछ सोने-चांदी के जेवरात चोर चुरा कर ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी तहरीर द्वारा पुलिस को दे कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल रहमानपुर उर्फ चांद वाला   निवासी विवेक  कुमार पुत्र स्व ओंकार सिंह  ने थाने में 28 जून को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात्रि के समय अधिक गर्मी होने के कारण मै,मेरी पत्नि शिवानी,  मां रीना देवी व दादी विमला देवी घर के आंगन मे सो रहे थे।रात्री के करीब 4:00 बजे जब मेरी पत्नि शिवानी जगकर पानी पीने के लिए उठी तो देखा की कमरे की कुन्डी खुली है तथा अन्दर सेफ का गेट भी खुला था। मेरी पत्नि ने हम सब को जगाकर घटना की जानकारी दी सुबह जाग होने पर जब कमरे में जा कर देखा तो सेफ अलमारी को खुल पाया, चेक करने पर अलमारी से आभूषण और रुपए गायब थे।  तो पता चला कि  रात्रि में किसी समय अज्ञात चोरों ने उसके घर के बाहर सीढ़ी लगाकर अंदर उतरकर चोरी कर ली है। कमरे में पूरी जानकारी की तो पता चला कि सेफ अलमारी में रखें 54 हजार रुपए और सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। पीड़ित विवेक कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना नगीना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कारवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *