ई रजिस्ट्री व्यवस्था का आदेश वापस होने पर भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

नगीना ।  रेवेन्यू अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों व मुंशियों की मांग को मानते हुए प्रदेश में लागू ई रजिस्ट्री व्यवस्था को वापस ले लिया गया है।  उसके बाद भी हड़ताल जारी है रेवेन्यू बार एसोसिएशन नगीना के अध्यक्ष हरदयाल सिंह सोढ़ी ने बताया कि संघ के निर्देश के बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/ज्ञातव्य है कि प्रदेश के महानिरीक्षक निबंधन  कार्यालय द्वारा 4 जून को निर्गत किए गए आदेश में ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2024 के नियम 5 में विर्निदिष्ट संस्थाओं द्वारा निष्पादित दस्तावेजों का पंजीकरण(ई रजिस्ट्री)की व्यवस्था की गई थी।इस आदेश के जारी होने के बाद रेवेन्यू अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों व मुंशियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा द्वारा कल 29 जून को जारी नए आदेश में 4 जून को निर्गत परिपत्र को वापस लिए जाने की घोषणा की गई है। प्रदेश के स्टांप व पंजीयन मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)रवींद्र जायसवाल ने भी लखनऊ में पत्रकार वार्ता में बताया कि 4 जून के आदेश के बाद कुछ भ्रांतियां होने पर आदेश को वापस ले लिया गया है।नगीना के सब रजिस्ट्रार दिनेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए  बताया कि शासनादेश के अनुसार ही कार्य किया जाएगा।नगीना रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदयाल सिंह सोढ़ी ने महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश कार्यालय द्वारा 26 जून को जारी  नए परिपत्र की पुष्टि करते हुए कहा कि संघ के प्रदेश नेतृत्व ने ई रजिस्ट्री व्यवस्था वापस होने को संघ के संघर्ष की जीत बताया है लेकिन अन्य सभी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है।संघ के प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि एक दो दिन में अन्य मांगें भी पूरी हो जाएंगी और फ़िर हड़ताल खत्म कर दी जाएगी।रेवेन्यू बार एसोसिएशन नगीना के अध्यक्ष हरदयाल सिंह सोढ़ी ने बताया कि रेवेन्यू अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों व मुंशियों की हड़ताल आज 16 वें दिन भी जारी रही। पुरानी तहसील प्रांगण में आज भी अध्यक्ष हरदयाल सिंह सोढ़ी,महासचिव प्रोफेसर फूल सिंह,उपाध्यक्ष महावीर सिंह सैनी,उदयराज सिंह,चंद्रपाल सिंह,राहुल जोशी,दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष रमेश रागी,महामंत्री जगमीत सिंह,संरक्षक लाला विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष देवीदास,कोषाध्यक्ष सोमपाल सिंह,ओम प्रकाश सिंह,प्रदीप कुमार,दीपांकर सिद्धार्थ,देशराज,कौशल कुमार,अजय कुमार,खिलेंद्र,महेंद्र सिंह,टिकेंद्र सिंह चौहान,महेंद्र सिंह,गेंदा सिंह,अशोक कुमार,रवि जोशी,आफताब अंसारी,कुलदीप कुमार,मोहित कुमार,वीरेंद्र कुमार,प्रभात कुमार,कामेश कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *