पुलिस द्वारा माह जून में खोये हुए 81 मोबाइल फोन  बरामद कर, उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया 

ललितपुर- पुलिस अधीक्षक  मो. मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक  कालू सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की अधिकाधिक बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाकर समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/
जिसके क्रम में जनपद ललितपुर के समस्त थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर गिरे/खोए हुए मोबाइल फोन के संबंध में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर नियमानुसार गुमशुदगी अंकित कर, संबंधित थानों की साइबर हेल्प डेस्क पुलिस टीम द्वारा पीड़ितों से प्राप्त अभिलेखों का परीक्षण कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर आवश्यक विवरण अपलोड कर संबंधित मोबाइल फोन के IMEI नंबरों को ट्रेस कराया गया संबंधित एजेंसियों से प्राप्त डेटा का विश्लेषण एवं सत्यापन करने के उपरांत जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा माह जून के दौरान कुल 81 खोए/गुम हुए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग12.50 लाख है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *