बिहार पीसीएस में पयागपुर के दो युवाओं का चयन, जिले का बढ़ाया मान

बहराइच ( पयागपुर )। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा घोषित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम में तहसील पयागपुर के दो मेधावी युवाओं ने सफलता प्राप्त कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। मधनगरा निवासी शुभम का चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) पद पर हुआ है, जबकि बनकटा गांव के अखिलेश कुमार शुक्ला ने भी बिहार पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। दोनों युवाओं के चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और शुभचिंतकों ने बधाइयों का तांता लगा दिया।मधनगरा (खुटेहना चौराहा) निवासी शुभम ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर लगातार दूसरी बड़ी सफलता अर्जित की है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) परीक्षा के माध्यम से चयनित होकर संभल जनपद में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। अब उनका चयन बिहार ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग के अंतर्गत ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) पद पर हुआ है।शुभम की शैक्षणिक उपलब्धियां भी उल्लेखनीय रही हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक, वर्ष 2020 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर तथा एमफिल की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी शोध कार्य भी कर रहे हैं। शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा दूबर सिंह, स्वर्गीय पिता दिनेश प्रताप सिंह की प्रेरणा, माता सरिता सिंह के संघर्ष तथा परिवार के सदस्यों के सहयोग को दिया है।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/इसी क्रम में ग्राम बनकटा निवासी अनिल कुमार शुक्ला के पुत्र अखिलेश कुमार शुक्ला ने भी बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अखिलेश के चयन की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य परिवेश से निकलकर दोनों युवाओं ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता से यह साबित हुआ है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *