बहराइच ( फखरपुर ) l बहराइच जिले के थाना फखरपुर क्षेत्र में कदियापुर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर एक आवारा सांड आ जाने से तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई, जिससे दोनों युवक गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/मृतकों की पहचान गोंडा जिले के निहालपुरा निवासी 22 वर्षीय अर्पित सिंह और बहराइच के कैसरगंज निवासी 33 वर्षीय दीपक सिंह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु बने खतरा, जिम्मेदार बेखबर स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।इस हादसे के बाद एक बार फिर आवारा पशुओं की समस्या पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर तत्काल नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।