बहराइच l समाजवादी पार्टी की नेत्री सुमैया राणा बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र स्थित दरगाह शरीफ पहुंचीं, जहां उन्होंने सय्यद सलार मसूद गाज़ी की दरगाह पर चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश देते हुए कहा कि इस दरगाह पर मुस्लिमों से ज्यादा हिंदू श्रद्धालु पहुंचते हैं, जो हिंदुस्तानियत की जीवंत मिसाल है।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/उन्होंने कहा कि यह दरगाह वर्षों से सभी धर्मों के लोगों को जोड़ने का काम कर रही है और यहां की आस्था लोगों को एकता का संदेश देती है। दरगाह जांच पर भड़कीं सुमैया राणा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोपदरगाह में चल रही जांच को लेकर सुमैया राणा ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि चंदा चोरी जैसे मुद्दों को दबाने के लिए ही दरगाह की जांच कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि जिन स्थानों से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है, उन्हें विवादों में नहीं घसीटना चाहिए, बल्कि उनकी सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना चाहिए। सुमैया राणा ने तीखा बयान देते हुए कहा कि “जो लोग अपनी इबादतगाहों को नहीं छोड़ते, वे दरगाहों को क्या छोड़ेंगे।”उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और दरगाह जांच का मामला चर्चा में बना हुआ है।