जनसुनवाई में दो समस्याओं का हुआ तत्काल समाधान

सहारनपुर। नगर निगम की जनसुनवाई में आज स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण तथा नाली व सड़कों की सफाई के सम्बंध में 10 समस्याएं आयी जिनमें से दो समस्याओं का अपर नगरायुक्त ने तुरंत समाधान करा दिया। बाकि समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वार्ड 39 हिम्मत नगर के भूप सिंह आर्य ने हिम्मत नगर में तथा वार्ड 41 शारदा नगर निवासी राहुल शर्मा ने शारदा नगर में नाली सफाई के लिए प्रार्थना पत्र दिए जिस पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों व सफाई मित्रों को भेजकर नालियों की सफाई कराते हुए समस्या का समाधान करा दिया। इसी कड़ी में वार्ड 13 आकाशपुरम कॉलोनी निवासी अंशु अग्रवाल ने चकहरेटी में पराग डेरी के पास नाले की सफाई के लिए, वार्ड संख्या 27 लक्की परिसर निवासी मोहर सिंह ने लक्की परिसर के निकट नाले-नालियों की सफाई के लिए तथा वार्ड 04 ग्वालीरा निवासी मोहन त्यागी ने दुकानों के सामने से मलवा हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/  इसके अतिरिक्त वार्ड 26 मानकमऊ निवासी जगदीश प्रसाद ने कुछ दुकानों के सामने गेट लगाकर अतिक्रमण किये जाने तथा वार्ड 19 न्यू गोपाल नगर निवासी अक्षय राजदेव ने न्यू गोपाल नगर में किये गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वार्ड 33 द्वारिकापुरी कॉलोनी के चै. विक्रम सिंह ने कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने वार्ड 11 के राजकुमार ने पानी की पाइप लाइन ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *