कुतुबशेर पुलिस ने दबोचा एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर जालसाज

सहारनपुर। पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 209.03 ग्राम अवैध चरस, सात विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, दो प्लास्टिक की सिल्वर पट्टियां तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने प्रभात सिनेमा के पीछे से सुमित पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम खानपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया।read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/ बरामद मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एटीएम पर आने वाले सीधे-साधे लोगों को बातचीत में उलझाकर उनका पिन देख लेता था और फिर उनका एटीएम कार्ड बदल देता था। बाद में दूसरे एटीएम से उनके खातों से रुपये निकाल लेता था। उसने यह भी बताया कि कई एटीएम मशीनों में नकदी निकलने वाले स्लॉट पर प्लास्टिक की पट्टियां लगाकर नोट फंसा देता था और ग्राहक के जाने के बाद नकदी निकाल लेता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 4 मई 2026 को खलासी लाइन स्थित एक एटीएम से कार्ड बदलकर 55 हजार रुपये निकाले थे। इसके अलावा रोशनपुरा और रुड़की क्षेत्र में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने नागरिकों से अपील की कि एटीएम का उपयोग करते समय किसी अनजान व्यक्ति की सहायता न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *