नागल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग दो सगी बहनें रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता हुई दोनों बहनों की मां ने पड़ोसी गांव खेड़ा मुगल के दूसरे संप्रदाय के एक युवक पर उन्हें बहला फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरकडी निवासी महिला मूर्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बड़ी बेटी घर पर घरेलू कामकाज करती है तथा 14 वर्षीय छोटी बेटी खेड़ा मुगल के एक निजी स्कूलों में कक्षा 7 में पढ़ती है।readmore:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….रविवार शाम करीब 5रू30 बजे वे दोनों दुकान से सामान लाने को कहकर घर से गई थी जब वह वापस नहीं आई तो उनकी तलाश की गई जब उनका कुछ पता नहीं चला तो उनके संपर्क में रहने वाले पड़ोसी गांव खेड़ा मुगल के एक युवक से जानकारी की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। आरोप है कि वह युवक ही दोनों नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। 24 घंटे बीत जाने के बाद कई दर्जन ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी से किशोरियों की बरामदगी की गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक सुहैल निवासी खेड़ामुगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरियों की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस की दो टीम लगाई गई है शीघ्र ही उनको बरामद कर लिया जाएगा।