जून महीने में पार्टी के स्तर पर तय है दो प्रमुख धरना: जितेंद्र पटेल 

भदोही। अपना दल (कमेरावादी) के जिला इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को नगर के इंदिरा मिल चौराहे के पास जीवनधारा हॉस्पिटल के सामने स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिसकी शुरुआत जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने संविधान शिल्पी डॉ.बीआर अंबेडकर व शोषितों-वंचितों-कमेरों की आवाज डॉ.सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने कहा कि जून महीने में पार्टी के स्तर पर दो प्रमुख धरना तय हैं। 15 जून को वाराणसी में नीट पेपर लीक मामले पर बृहद स्तर पर धरना-प्रदर्शन होगा। भदोही जनपद की भागीदारी सबसे अधिक हो, इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी और ईमानदारी से जुटें। उन्होंने कहा कि 27 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण के समर्थन में होने वाले धरने को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारी तेज करें।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/भदोही से नेतृत्व और संख्या बल सबसे बेहतर होना चाहिए, यह हमारा लक्ष्य है। पटेल ने कहा कि सभी मंचों के जिलाध्यक्षों को संगठन सूची तैयार कर उसकी प्रति जनपद कार्यालय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही घर-घर जाकर सदस्यता अभियान तेज करने को कहा, ताकि संगठन मजबूत हो और 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से लड़कर उत्तर प्रदेश की प्रमुख पार्टी बनकर उभरे। इस मौके पर सूरज गुप्ता, शीला पटेल, विपुल गुप्ता, अशोक पाल, धर्मेंद्र पटेल, रवि गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *