गंगा किनारे आपदा से निपटने का पूर्वाभ्यास, फुलवारी में हुआ मॉक ड्रिल आयोजन

गाजीपुर सैदपुर। मानसून से पूर्व संभावित बाढ़ एवं दैवीय आपदाओं से निपटने की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सैदपुर क्षेत्र के फुलवारी ग्राम में गंगा किनारे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयोजन में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाव पलटने, बाढ़ में मकान गिरने, लोगों के फंसने तथा गंगा में डूबने जैसी आपात स्थितियों से बचाव एवं राहत कार्यों का जीवंत अभ्यास कराया गया।read more:https://worldtrustednews.in/intensive-campaign-under-mission-shakti-phase-5-0-in-ghazipur-anti-romeo-team-activated/मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित राहत, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी तथा बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों की टीमों ने समन्वय स्थापित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया गया कि संकट की घड़ी में किस प्रकार धैर्य एवं सतर्कता के साथ स्वयं और दूसरों की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। मॉक ड्रिल के सफल आयोजन पर उप जिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार हिमांशु सिंह तथा नायब तहसीलदार अजय वर्मा ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोगी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *