जनमानस को राहत दिलाने के लिए राज्यपाल करें यूपी सरकार को बर्खास्त: आरिफ 

भदोही। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या समाजवादियों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर बिगड़ती कानून व्यवस्था, रोजगार परख परिक्षाओं मे पेपर लिक, पेट्रोल डीजल, रसोई गैस, महंगाई, चीरहरण, फर्जी मुकदमा लिखकर फर्जी मुठभेड़ में इनकाउंटर, भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी। राज्यपाल के नाम संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।  जन मानस को राहत के लिए तत्काल प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि मौजूदा समय मे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं बिजली के दामों में लगातार वृद्धि से जनमानस में हाहाकार मचा है। गरीब, किसान, मजदूर की क्षमता से कीमतें अधिक हो गई है। उन्हें गैस सिलेंडर खरीदने में मुश्किल हो रहा है। वही डीजल की कीमतें बढ़ने से जहां खेतो की जुताई आदि प्रभावित हो रही है तो वही यातायात का किराया बढ़ाने से कृषि संबंधित अन्य वस्तुओं की मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ शिक्षित बेरोजगार नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहे है तो दूसरी तरफ इस सरकार में रोजगारपरक परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। जिसे रोकने में सरकार पूर्ण रूपेण विफल है। समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष प्रदीप यादव व पूर्व ज़िलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव ने कहा कि मौजूद समय में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है जिसे रोक पाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल है। भ्रष्टाचार रोकने का कोई उपाय सरकार के पास नहीं है। प्रदेश में कानून का राज होने का झूठा ढिंढोरा पीटा जा रहा है। जिससे भ्रष्टाचार को और बढ़ावा मिल रहा है।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/अधिकारी, कर्मचारी निरंकुश है। उन्होंने कहा कि समाज के बहुसंख्य, गरीब, दबे कुचले, कमजोर, के विरूद्ध पुलिस झूठा मुकदमा कायम करके फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उनकी निर्मम हत्या करके सरकार की झूठी वाहवाही लूट रही है। कुछ बडे अपराधी सड़क पर खुल्ला घूम रहे है उन पर कोई रोक नही हो रही है। कहा गया कि प्रदेश में गोड जाति के समस्त अभ्यर्थियों को निष्पक्ष रूप से आरक्षण का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही चीरहरण, बलात्कार, हत्या, से महिलाएं भय से पीड़ित है। गरीब भूख से दुखी है। धन बल के आतंक गरीब अपमान का शिकार हो रहा है। ऐसे अनैतिक क्रिया कलापों को रोकने में पूर्ण रूप से विफल प्रदेश की सरकार को बर्खास्त कर जनता को राहत दिलाया जाए। मौके पर जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिद, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, पन्ना लाल यादव, विनोद यादव, नान्हक यादव, प्रमोद यादव, मुन्ना यादव, शोभनाथ यादव, श्यामधर यादव बब्बू, हिर्दय सरोज, कनैहिया लाल मौर्य, अजनी सरोज, श्यामला सरोज, आसिफ खां, सरिता बिंद, अंजनी शुक्ल, रीता वर्मा, जावेद खां, संतोष यादव दत्तिपूर, नजीरुद्दीन शाह, दिलीप भीम कन्नौजिया, मयंक यादव, इजहार अंसारी, राजेश राय, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *