सूरतगंज-बाराबंकी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड सूरतगंज परिसर में एक पेड़ मां के नाम एवं एक पेड़ आने वाली पीढ़ी के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण तथा खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं। इनसे न केवल शुद्ध वायु और छाया प्राप्त होती है, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिकाधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। read more:https://pahaltoday.com/bdo-wields-a-broom-spreads-the-message-of-cleanliness/भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करमुल्लापुर के प्रशासक सुरेश यादव, प्रशासक प्रतिनिधि रामविलास,भाजपा मण्डल अध्यक्ष करुणाशंकर शुक्ला, कर्मुल्लापुर प्रशासक प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव, रिछला के प्रशासक प्रतिनिधि शिवराम वर्मा, प्रशासक प्रतिनिधि शिवम वर्मा, पंचायत सचिव राकेश सिंह, समाजसेवी शिवम मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने हरित वातावरण के निर्माण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया।