सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी। भारतीय जनता पाटÊ मंडल सिरौलीगौसपुर द्वारा जनकल्याण के 12 वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में निवर्तमान विधायक शरद कुमार अवस्थी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने दोपहर 12 बजे से शाम तक सिरौलीगौसपुर मंडल के कई गांवों का सघन दौरा कर कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने टोला सैदनपुर से जनसंवाद की शुरुआत की। इसके बाद मोहल्ला सैदनपुर, मैलारायगंज, लालपुर, तारापुर, हजरतपुर होते हुए किंतूर में कार्यक्रम का समापन किया।read more:https://pahaltoday.com/protecting-wildlife-is-our-paramount-duty-sachin-patel/इस दौरान उन्होंने सैदनपुर और मैलारायगंज समेत विभिन्न गांवों में बैठकें कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी, दीपक वर्मा, रविंद्र अवस्थी और दयाशंकर शुक्ला सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।