दरियाबाद-बाराबंकी। विकासखंड क्षेत्र के रोहिल्ला नगर गांव मे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) संस्कृता मिश्रा ने खुद झाडू उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उनके इस कदम को देखकर ब्लॉक के अन्य कर्मचारी भी सफाई अभियान में जुट गए। इस अभियान में बीडीओ संस्कृता मिश्रा के साथ दरियाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, रोहिल्ला नगर प्रधान नरेंद्र यादव, इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी संस्कृता मिश्रा ने कहा कि हर व्यक्ति का यह पहला दायित्व है कि वह अपने घर, कार्यालय और उसके आसपास साफ-सफाई रखे।read more:https://pahaltoday.com/a-massive-cycle-rally-was-organised-to-spread-the-message-of-health-and-environment/उन्होंने जोर दिया कि स्वच्छता से तमाम संक्रामक रोगों से बचा जा सकता है। बीडीओ ने यह भी बताया कि जब मानव का मस्तिष्क स्वस्थ रहता है, तभी उसका सही विकास होता है, और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए साफ-सफाई आवश्यक है। अभियान में सचिव तरुण भारती,अमन श्रीवास्तव, राजकुमार दीक्षित,राहुल वर्मा, सूर्य प्रकाश सोनी, कुलदीप यादव, राजकुमार वर्मा, सहज राम रावत, अर्जुन रावत समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।