पुलिस परीक्षा देकर लौट रही किशोरी की सड़क हादसे में मौत, भाई गम्भीर

रामसनेहीघाट-बाराबंकी। सोमवार के दोपहर सुल्तानपुर से उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा देकर बाइक से लौट रही एक युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई वही उसका भाई गंभीर रूप से घायल है, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया वही उसके भाई का इलाज जारी है ।read more:https://pahaltoday.com/visit-goa-and-see-the-temples-here-too/मिली जानकारी के मुताबिक बाराबंकी की कोतवाली रामसनेहीघाट इलाके के बैशनपुरवा गांव निवासी सफाई कर्मचारी नवमीलाल की करीब 20 वर्ष से पुत्री सीमा अपने भाई करीब 19 वषÊय से नितिन पाल के साथ पुलिस भतÊ परीक्षा देने के लिए सोमवार की सुबह सुल्तानपुर जनपद स्थित मधुसूदन इंटर कॉलेज विवेक नगर गई हुई थी, परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर को अपने घर बाइक से भाई के साथ लौट रही थी तभी तहसील रामसनेहीघाट इलाके के भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर खुशेहटी गांव के निकट हादसे का शिकार हो गई, स्थानीय लोगो के अनुसार हादसा एक ऑटो से हुआ लेकिन मौके से ऑटो भाग निकला, इस हादसे में बाइक सवार बहन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए तत्काल स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा देने गई युवती को मृत घोषित कर दिया वही उसके भाई का इलाज सीएससी में किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हादसे का शिकार हुए भाई बहनों के पिता सहित अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंचे तथा चीख पुकार मच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट के केंद्र अधीक्षक डॉ रमेश चंद्र के मुताबिक दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया था जहां पर युवती को मृत घोषित किया गया है मामले की सूचना मेमो भेज कर रामसनेहीघाट पुलिस को दे दी गई है। मृतक युवती के पिता के मुताबिक उनकी पुत्री बहुत ही होनहार थी और पुलिस में भतÊ होने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी सोमवार को अपने भाई के साथ पुलिस की परीक्षा देने सुल्तानपुर जनपद गई थी इस हादसे में उनकी पुत्री की मौत हो गई वहीं उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल है। कोतवाली प्रभारी रामसनेहीघाट दयाशंकर द्विवेदी के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पड़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा हादसा करने वाले वाहन की भी तलाश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *