सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोतवाली बदोसराय परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सख्त निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत और तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा ने भी संबोधित किया।एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान किसी भी पेड़ की डाल नहीं काटी जाएगी। उन्होंने ताजिया की अधिकतम ऊंचाई 8 फीट रखने को कहा, ताकि रास्ते को लेकर किसी भी तरह का विवाद उत्पन्न न हो। एसडीएम ने चेतावनी दी कि जुलूस में अराजकता फैलाने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/patients-machines-and-hackers-the-health-systems-new-crisis/क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत ने जोर देकर कहा कि मोहर्रम का जुलूस पुरानी परंपरा के अनुसार ही निकाला जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा या नए रास्ते का प्रयोग नहीं किया जाएगा।कोतवाली बदोसराय प्रभारी राम अवतार सरोज ने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने शांति और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। बैठक में किंतूर में जुलूस के रास्ते को लेकर एक मुद्दा उठा, जिस पर उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जुलूस पिछले वर्ष के निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाएंगे और इस बार कोई बदलाव नहीं होगा। बैठक में एडीआर से अधिकार मित्र अजीत सिंह, अकरम अंसारी, शिब्ली मियां, मजीद हाशमी ,सलमान अंसारी, आदिल काजमी, रविंद्र अवस्थी, निसार मेहंदी, ऑन मियां, रेहान काजमी और अलादीन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।