वृक्षारोपण प्रकृति के अनुदानो के प्रति हमारी कृतज्ञता का ज्ञापनःअमित कुमार पांडेय

सोनभद्र । जनपद के सहकारिता विभाग ने रविवार 12 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ के लिये सारी तैयारियाँ पूरी कर ली है।सभी दस विकासखंडो और सहकारी संस्थाओ के लिए 18500 पौधारोपण के लक्ष्य को पूरा करने की रणनीति के बीच ब्लाक स्तरीय व जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियो की नियुक्ति कर दी गयी है।पौधारोपण की पल पल की मानिटरिंग हेतु जनपद मुख्यालय मे कंट्रोलरूम गठित कर दिया गया है ।राबर्टसगंज,कोन और घोरावल विकासखंडो के बीपैक्स सचिवो ने सरकारी पौधशालाओ से शनिवार को पौधो का उठान कर लिया है। इस तरह पौधो के उठान का कार्य शतप्रतिशत पूरा हो गया।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार पांडेय ने सभी बीपैक्स सचिवों, एडीओ और एडीसीओ को निर्देश दिए है कि रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम अपनी सतत निगरानी मे सफलतापूर्वक संपन्न करायें। सहायक आयुक्त ने कहा कि पौधारोपण करके हम एक तरह से प्रकृति के ऋण को भी चुकाते है।पेड़ो के बगैर जल जीवन और जमीन की कल्पना नही की जा सकती।उल्लेखनीय है कि सहकारिता विभाग द्वारा सभी बीपैक्स के अतिरिक्त जिला सहकारी बैंक, डीसीएफ, पीसीएफ, क्रय विक्रय समेत सभी सहकारी संस्थाओ को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *