सोनभद्र। चतरा विकास खंड के रामगढ़ सहकारी समिति पर मौजूद अन्नदाताओं को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने पौध वितरण कर खाद की समस्या को लेकर समिति पर उनके साथ प्रदर्शन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने कहा कि आज ये सरकार जो किसानों की आय दोगुनी करने की केवल भाषणों में बात करती हैread more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ आज वो सरकार पूरी तरह से खेती किसानी बन्द करके कारपोरेट घरानो को सौपने के चक्कर में कभी खाद नहीं देगी तो कभी फसल नहीं खरिदेगी आज पूरी तरह से ये सरकार किसानो के उत्पिड़न में लगी है इसको मोर्चा किसी भी किमतपर बर्दाश्त नहीं करेगा साथ ही मोर्चा संयोजक ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि समितियों का स्वयं निरिक्षण करते हुए सभी अन्नदाताओ को उनके रकबे के आधार पर डीएपी व यूरिया देने की व्यवस्था करे।अग्रणी किसान मृत्युजय मिश्र ने कहा कि हमें रकबे के आधार पर खाद मिले। इस मौके पर गुड्डू मिश्र, अनिल मिश्र, शनि मिश्र, विजय पटेल, दिनेश मौर्य, सत्रुधन बिन्द, आकाश चैहान, दिनेश चेरो, सुरेश मौर्य आदि रहे।