सोनभद्र। विण्ढमगंज थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में विण्ढमगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त अजय मेहता पुत्र बृजेश्वर, निवासी ग्राम कटौधी, थाना दुद्धी, को 10 जुलाई की रात लगभग 9ः20 बजे दशरथ मोड़ तिराहा, हरनाकछार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव, मुख्य आरक्षी ऐनुल होदा खां तथा मुख्य आरक्षी धीरेंद्र कुमार शामिल रहे।