अमेठी। जनपद में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।read more:https://pahaltoday.com/special-judge-held-a-meeting-for-the-success-of-national-lok-adalat/
यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक शोभनाथ अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र गौरीगंज अंतर्गत टिकरिया बाइपास पर मुस्तैद रहे। इस दौरान दोपहिया वाहनों में लगे मॉडीफाइड साइलेंसर, तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न एवं अवैध हूटर के खिलाफ सघन जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 185 वाहनों की जांच की गई, जिनमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 2,30,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉडीफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, जिससे आमजन को असुविधा होती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध संशोधन न कराएं और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।