उल्टी दिशा में चल रही बाइकों की भिड़ंत, ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो युवक गंभीर

मोहनगंज/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरगंज कस्बे के पास उल्टी दिशा में आ रही दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवारों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।read more:https://pahaltoday.com/vijay-utsav-will-be-organised-at-suheldev-memorial-on-23rd-and-24th-may/प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार गलत दिशा में चल रहे थे, तभी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान अयोध्या की ओर से आ रहा एक ट्रेलर अचानक सामने आए हादसे को देखकर अनियंत्रित हो गया। चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेलर डिवाइडर तोड़ते हुए आगे बढ़ा और घायलों के पास जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गलत दिशा में वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *