गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की कासिमाबाद पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंट में वांछित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुपालन में की।read more:https://pahaltoday.com/massive-explosion-in-chinas-coal-mine-death-toll-reaches-more-than-85/थाना कासिमाबाद पुलिस के उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा मय टीम ने 24 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए फौजदारी वाद संख्या 86/06 धारा 147, 452, 392, 504 एवं 506 भादवि से संबंधित अभियुक्त दीनानाथ गुप्ता पुत्र सम्पत्ति शाह, कन्हैया गुप्ता पुत्र सहदेव शाह तथा गोबरधन पुत्र रामपत निवासी ग्राम कादीपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मा. न्यायालय जेएम-01 मु.बाद गाजीपुर से गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद तीनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम थाना कासिमाबाद शामिल रही।