गाजीपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करण्डा थाना पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। थाना क्षेत्र के मैनपुर ताल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी करण्डा भेजा गया।read more:https://pahaltoday.com/another-round-of-gunfire-outside-the-white-house/
पुलिस के अनुसार थाना करण्डा पर दर्ज मु0अ0सं0 89/2026 धारा 65(2), 89 बीएनएस व 5(J)(ii)/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मो. तस्लीम पुत्र स्व. शमीम निवासी मैनपुर को पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मय पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 0.315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 91/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मो. तस्लीम पर पहले से पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *