गाजीपुर:उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि का लाभ अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। जनपद गाजीपुर के रायफल क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का चेक वितरित किया गया। सरकार द्वारा पूर्व में 10 हजार रुपये प्राप्त कर रहे शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है, जिसका लाभ अप्रैल 2026 से मिलना शुरू हो जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/the-disabled-victim-set-out-on-a-march-to-lucknow-threatening-self-immolation/कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री पंचायत राज विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ओमप्रकाश राजभर और राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के चेक प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक जखनियां बेदी राम, नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई यह वृद्धि उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में शिक्षामित्रों की भूमिका को भी सराहा गया।