जखनियां (गाजीपुर)। जाहीं–रायपुर मार्ग के निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रही मांग के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। सर्वदलीय तहसील विकास एवं जन कल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने बताया कि उनकी आरईएस (ग्रामीण अभियंत्रण सेवा) गाजीपुर के अधिशासी अभियंता पुनीत पटेल से इस संबंध में बातचीत हुई।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/देवनारायण सिंह के अनुसार, अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस सड़क का टेंडर 12 जून को प्रस्तावित था, लेकिन तकनीकी कारणों से प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब सड़क निर्माण का टेंडर 4 जुलाई को खोला जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के लगभग एक सप्ताह बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि सड़क पर अधिकांश कार्य आरसीसी का होना शेष है, जिसे बरसात के मौसम में भी गुणवत्ता के साथ कराया जा सकता है। अधिशासी अभियंता ने यह भी जानकारी दी कि जिस ठेकेदार को निर्माण कार्य का टेंडर मिलेगा, वही आगामी चार वर्षों तक सड़क के रखरखाव एवं मरम्मत की जिम्मेदारी भी निभाएगा।देवनारायण सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर संघर्ष समिति लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है और क्षेत्रीय जनता का सहयोग एवं समर्थन लगातार मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग से सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होगा तथा लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।