गाजीपुर। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बिरनो टोल प्लाजा पर शनिवार को व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 135 वाहनों का चालान करते हुए कुल 3.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/यह अभियान उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा) के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाजीपुर, प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल आठ टीमों का गठन कर सघन जांच की गई।अभियान के दौरान विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव), प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) से संबंधित नियमों की जांच की गई। जांच में 22 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न मिलने तथा 10 वाहनों में नंबर प्लेट संबंधी अनियमितता पाए जाने पर चालान कर वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की गई।