सहजानन्द राय प्रदेश मंत्री, विनोद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष बने: भाजपाइयों ने मनाया जश्न ,

मेहनगर (आजमगढ़): भाजपा में नए बदलाव की लहर। सहजानन्द राय को प्रदेश मंत्री और विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से शनिवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भाजपा पूर्व जिलामंत्री व भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह के नेतृत्व में ढोल-नगाड़े बजे।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। लड्डू बांटे गए, मुंह मीठा कराया गया। “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से कार्यालय गूंज उठा। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा, “सहजानन्द राय जमीन से जुड़े नेता हैं। विनोद राय संगठन के पुराने योद्धा हैं। दोनों को अहम जिम्मेदारी मिलने से पूर्वांचल में पार्टी को नई मजबूती मिली है।”read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/उन्होंने आगे कहा, “ये बदलाव 2027 के चुनाव का शंखनाद है। अब बूथ-बूथ तक संगठन और धारदार होगा। कार्यकर्ता कमर कस लें।”राजनीतिक जानकारों की मानें तो आजमगढ़-बस्ती मंडल को साधने के लिए ये नियुक्तियां अहम हैं। सहजानन्द राय का जनाधार और विनोद राय का संगठन कौशल, भाजपा के लिए गेम चेंजर साबित होगा।संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष व शासकीय अधिवक्ता राजेश सिंह ने किया। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ भारत के प्रदेशमंत्री ओमप्रकाश सिंह, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संजोजक जयप्रकाश सिंह, रणवीरसिंह ‘पप्पू’, सभासद सुधीर राय ‘बब्बू’, अधिवक्ता रामजन्म सिंह, अधिवक्ता वीरेंद्र सरोज, राणाभूपेश सिंह, किसान नेता जंगबहादुर यादव, रूपेश सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *