जमानियां (गाजीपुर)। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान चिकित्सकों ने बदलते मौसम और भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/
मेले में डॉ. देवेंद्र कुमार ने 14 पुरुष, 6 महिलाओं और 5 बच्चों सहित कुल 25 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, शुगर और गठिया जैसी समस्याओं से पीड़ित होकर पहुंचे। वहीं कई गर्भवती महिलाओं का भी नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को स्वच्छ भोजन, पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचाव करने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की आवश्यकता है।जन आरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. शमशेर बहादुर, मोहित कुमार, हीरा लाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों के पंजीकरण, जांच और दवा वितरण में सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।