मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लक्ष्य मार्च तक हर हाल में पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई। भूपेंद्र चौधरी

आजमगढ़,प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के माननीय मंत्री जी के आजमगढ़ भ्रमण के अवसर पर सर्किट हाउस, कोटिला में विभागीय अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ODOP सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।मंत्री जी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं में निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कार्य किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।उन्होंने बैंकों द्वारा स्वीकृत रोजगारपरक ऋण योजनाओं के लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/रोजगार सृजन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों से योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पूरी तत्परता और निष्पक्षता से पहुंचाने को कहा।मंत्री जी ने ODOP, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।इसके अलावा स्टार्टअप इंडिया के तहत कार्यों में तेजी लाने तथा SVBPIZ योजना के अंतर्गत जनपद में उद्योगों के लिए भूमि का चिन्हांकन कर प्रस्ताव शासन/निदेशालय को अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए गए।बैठक में जनपद के संबंधित अधिकारी, मऊ के उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त उद्योग तथा खादी क्षेत्र से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में उपायुक्त उद्योग, आजमगढ़ ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *