दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बड़ी पहल, डीएम रविंद्र कुमार को मिला प्रशस्ति पत्र

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के ध्येय ‘सबको हुनर, सबको काम’ के तहत आजमगढ़ में दिव्यांग युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है। जनपद में 03 से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित दिव्यांगजन रोजगार अभियान-3.0 के माध्यम से करीब 100 दिव्यांग युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा गया।अभियान की सफलता पर प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, डॉ. हरिओम, आईएएस ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल को बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र भेजा है।प्रशस्ति पत्र में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में अभियान के सफल संचालन की सराहना की गई।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/कहा गया कि बड़ी संख्या में दिव्यांग युवाओं को सेवायोजन से जोड़ना प्रशासन की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली को दर्शाता है।अभियान में दिव्यांग युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। वहीं, मिशन निदेशक पुलकित खरे, आईएएस ने भी अभियान में योगदान देने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों की सराहना की।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि कौशल विकास, रोजगार सृजन और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में आजमगढ़ लगातार आगे बढ़ रहा है। दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह उपलब्धि सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *