गाजीपुर । पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुशासन, एकरूपता और कार्यकुशलता को परखा। पुलिसकर्मियों को बेहतर अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से परेड कराई गई।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से पहुंची डायल-112 (UP-112) की गाड़ियों का गहन निरीक्षण किया।उन्होंने वाहनों की स्थिति, आवश्यक उपकरणों तथा आपातकालीन सेवाओं के लिए उनकी तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 कंट्रोल रूम एवं जीडी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को भी चेक किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के रखरखाव, कार्यों में पारदर्शिता तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों में अनुशासन, तत्परता और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार पुलिस व्यवस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।