बहराइच में गूँजा ‘जय महाराणा’ का जयघोष वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर श्रद्धा, शौर्य और स्वाभिमान का भव्य आयोजन

बहराइच (महसी)। जनपद बहराइच में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर शहर स्थित किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में किया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के पदाधिकारियों द्वारा की गई। इस दौरान विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर वीर प्रताप को नमन किया गया, वहीं विशाल भंडारे का भी आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किसान पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति उनके अतुलनीय समर्पण को स्मरण करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।read more:https://pahaltoday.com/complaints-should-be-resolved-on-the-ground-and-not-on-paper-asp/वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. जीतेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन स्वाभिमान, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है, जिसे आज की युवा पीढ़ी को आत्मसात करने की आवश्यकता है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, चंद्रशेखर सिंह, देवानंद सिंह, सभासद मानवेन्द्र सिंह मन्नू, राजीव सिंह, एडवोकेट धनंजय सिंह, मीडिया प्रभारी अटल सिंह, रवि प्रताप सिंह, शोभित सिंह, मुकेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने और उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *