नौ वर्षों से कांवड़ियों की सेवा में जुटा नंदेश्वर महादेव शिविर, इस बार 10वें वर्ष भी जारी सेवा

गाजियाबाद। प्राचीन नंदेश्वर महादेव शिव मंदिर, नई बस्ती नंदग्राम, सिटी फॉरेस्ट के निकट पिछले नौ वर्षों से लगातार कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 10वां कांवड़ सेवा शिविर कैंप शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत एवं सेवा के लिए संचालित किया जा रहा है।शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, नाश्ता, विश्राम एवं सोने की व्यवस्था, स्नान की सुविधा तथा मेडिकल सहायता सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर से जुड़े सभी सेवादार पूरे मनोयोग से कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं।शिविर के संबंध में पंडित राजेश प्रसाद जी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा का यह सिलसिला लगातार जारी है।

read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/इस बार भी पूरी टीम तन-मन से सेवा में लगी हुई है और कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा को ही भगवान भोलेनाथ की सेवा मानकर सभी सेवादार पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शिविर में आने वाले कांवड़ियों को भोजन से लेकर विश्राम और चिकित्सा तक की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।कांवड़ सेवा शिविर की व्यवस्थाओं में चंद्रपाल प्रधान, बिट्टू सिंह, सुनील वैध, जुगनू, टिंकू मौर्या, अनिल दुबे, सत्येंद्र उपाध्याय, पत्रकार मीनाक्षी चौधरी, पत्रकार निधि शर्मा, शीला गिरी, मुन्ना, धीरेन्द्र दीक्षित, दक्ष, मोनू सक्सेना, संजय सेंगर सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।सेवादारों का कहना है कि कांवड़ियों की सेवा के दौरान उन्हें जो संतोष और आत्मिक सुख मिलता है, वह किसी अन्य कार्य में नहीं मिलता। शिविर में लगातार पहुंच रहे शिवभक्तों का स्वागत कर उनकी जरूरतों के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *