मोहित शर्मा गाजियाबाद। मोदीनगर मे क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर मोर्चा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर क्षेत्र से जुड़ी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 5 अक्टूबर से नगर में अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की।पत्रकारों को संबोधित करते हुए मोर्चे के अध्यक्ष डॉ.बबली गुर्जर,एवं महिला संगठन अध्यक्ष नीरज प्रजापति ने संयुक्त रूप से कहा कि इन 6 सूत्रीय मांगों से क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनता लंबे समय से प्रभावित है।उन्होंने प्रशासन से मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने की अपील की।मोर्चा पदाधिकारियों ने घोषणा करते हुए बताया कि मांगों के समाधान के लिए 5अक्टूबर से मोदीनगर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
मोर्चा द्वारा रखी गई मांगों में मुख्य रूप से(1)रेलवे फाटकों पर जाम से मुक्ति की व्यवस्था
तिबड़ा रोड एवं सीकरी रोड स्थित रेलवे फाटकों पर आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज अथवा अंडरपास का निर्माण कराया जाए।साथ ही हापुड़ रोड रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर जल्द पूरा कराया जाए।(2)सीकरी महामाया मंदिर की धनराशि का निर्माण कार्य में उपयोग मोर्चे ने सीकरी स्थित महामाया मंदिर के लिए उपलब्ध लगभग 30 करोड़ रुपये की धनराशि का मंदिर भवन एवं आवश्यक निर्माण कार्यों व मंदिर के मेले हेतु जमीन खरीदने में उपयोग किए जाने की मांग की। पदाधिकारियों ने इस संबंध में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यवाही की भी मांग रखी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
(3)जर्जर सड़कों का शीघ्र पुनर्निर्माण सीकरी-कलछीना
मार्ग सहित देहात क्षेत्र की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए।मोर्चे का कहना है कि खराब सड़कों के कारण ग्रामीणों,गन्ना किसानों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शूगर मिल चलने से पहले मार्ग नए बनाये जाएं।(4)तहसील में भ्रष्टाचार पर अंकुश मोदीनगर तहसील में कथित भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आम जनता के राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की गई।मोर्चे ने शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
(5)गोविंदपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुरी,मोदीनगर में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं आवश्यक चिकित्सकों की व्यवस्था कराने की मांग की गई।मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को सस्ता और बेहतर उपचार मिल सकेगा।
(6)हनुमानपुरी का 70 वर्ष पुराना रास्ता खोलने की मांग
मोर्चे ने हनुमानपुरी निवासियों के 70 वर्ष पुराने रास्ते को तत्काल खुलवाने की मांग की।पदाधिकारियों का कहना है कि रास्ते से जुड़े लोगों की समस्या का प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाना चाहिए।मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त मांगें क्षेत्र के आम नागरिकों से संबंधित जनसमस्याएं हैं।उन्होंने प्रशासन से जनहित में इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।