गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित हापुड रोड गांधी ग्राउंड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद मोदीनगर द्वारा श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में माननीय विधायक डॉ.मंजू शिवाच,नगर पालिका परिषद मोदीनगर के चेयरमैन विनोद वैशाली एवं अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र सहित सम्मानित सभासदगण एवं नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।जिन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।इसी क्रम में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उनके समर्पण, मेहनत एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम को संबंध करते हुए नगर पालिका चेयरमैन विनोद
वैशाली ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और उसे व्यवहार में उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है।नगर पालिका द्वारा स्वच्छ,
सुंदर एवं व्यवस्थित मोदीनगर के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।स्वच्छता कर्मी इस अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को सम्मानित करना हमारे लिए गौरव का विषय है।स्वच्छता कर्मियों का समर्पण और मेहनत नगर की स्वच्छता व्यवस्था की आधारशिला है।उन्होंने सभी नागरिकों से नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वच्छ,सुंदर एवं विकसित मोदीनगर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासदगण वेद प्रकाश चौधरी,सूबे सिंह,आलोक कौशिक,आदित्य बॉबी,सोनू चौधरी,जितेंद्र चौधरी,संदीप सांगवान,अरुण खन्ना,ललित सेन,संजय चौधरी,अर्जुन नेहरा,धर्मवीर सिंह सहित पालिकाअधिकारी-कर्मचारी,
स्वच्छता कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।