छुटमलपुर। कस्बे के कमालपुर रोड पर स्थित कैम्प कार्यालय पर बैठक के दौरान कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के चुनाव प्रचार प्रभारी मुज्तबा एडवोकेट ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगी। केन्द्र नीत भाजपा सरकार द्वारा जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ की गई बर्बरता और सामान्य जनमानस के विरोध के चलते उन्हे अपना वोट प्रतिशत घटता हुआ दिखाई दे रहा है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यो में इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़कर सरकार बनाने की भूमिका में मुख्य योगदान देगा। मुजतबा एडवोकेट ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तो एक शुरुआत है। अभी आगे भी कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे स अब्दुल हसीब मलिक, मनोज चैधरी, रामबीर सिंह, पदम् सिंह, प्रधान फरमान मलिक, नासिर प्रधान, राव यूसुफ, महबूब तलहेड़ी, कारी आबिद, अजीम मलिक, फैसल मिर्जा, फजल मिर्जा, याकूब मलिक, कुद्दुस मलिक, जुल्फकार मलिक, अरशद मलिक, परवेज मलिक, असजद मलिक आदि मौजूद रहे।