गंगोह। नगर में शिव महापुराण के शुभारंभ पर प्रमुख मार्ग से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के समापन पर कलशों को व्यास पीठ पर स्थापित कर दिया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाईपास मार्ग स्थित एक गार्डन से किया गया। पूजा अर्चना के बाद डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कथा स्थल सबसे पहले ध्वज पूजन अतिथि सुंदरलाल, राकेश सैनी, सचिन बंसल, विपिन गुप्ता, विवेक वर्मा ने कराया। इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारम्भ किया। जिसमें सबसे ध्वज के पीछे महिलाएं मंगल कलश सिर पर उठाएं चल रही थी।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/सबसे अंत में श्रद्धालु पूरे रास्ते शिव महापुराण को नंगे पांव सिर पर उठाएं चल रहे थे। मंगल कलश यात्रा गार्डन से शुरू हो पूर्व निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस गार्डन पर समाप्त हुई। यात्रा का रास्ते में कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा का संचालन श्री श्याम परिवार ने किया। कथा स्थल पर शिव महापुराण को व्यास गद्दी पर स्थापित कर दिया गया। कथा आयोजक संस्था ने सभी का आभार व्यक्त किया। कथा समापन 21 अगस्त को यज्ञ व भंडारे के साथ होगा। आचार्य रजनीश जी महाराज शिव महापुराण पर प्रवचन देंगे। 14 अगस्त से 21 अगस्त तक सवा लाख पार्थिव शिवलिंग महारूद्राभिषेक होगा। कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।