स्व. लक्ष्मी नारायण अग्रवाल की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा शिक्षा जगत

बाराबंकी।रामस्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् स्वर्गीय स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण अग्रवाल की स्मृति में मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में परिवारजनों के साथ ही श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी, इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरल साइंस एंड ह्यूमैनिटीज़ के निदेशक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) बी. एम. दीक्षित, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) हिमेंद्र शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) वीना सिंह, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. (डॉ.) ऋतु चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) आकांक्षा निगम, प्रो. (डॉ.) रज़ाउर रहमान सहित सभी संस्थानों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी समाजसेवी स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण अग्रवाल की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े हजारों लोगों ने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सभी ने स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण अग्रवाल को दूरदर्शी शिक्षाविद्, संस्थान निर्माता और शिक्षा क्षेत्र के युगद्रष्टा के रूप में याद किया।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/ उन्होंने उनके द्वारा स्थापित शैक्षणिक मूल्यों और संस्थागत विकास को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे श्री लक्ष्मीनारायण अग्रवाल जी का निधन 27 जून 2026 को हो गया था। श्री लक्ष्मीनारायण अग्रवाल जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, अथक परिश्रम एवं शिक्षा के प्रति अटूट समर्पण से लखनऊ एवं आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की एक सुदृढ़ परंपरा स्थापित की। उनके अथक प्रयासों से  रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट तथा श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं का विकास हुआ, जो आज इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कृषि, शिक्षा, मीडिया तथा अन्य व्यावसायिक एवं शोधपरक क्षेत्रों में हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *