यादव महासभा ने मनाया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अंशुमान सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर यादव महासभा के पूर्वाचंल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उप संगठन प्रभारी डॉ0 प्रशान्त यादव ने संगठन के पूर्वाचंल अध्यक्ष अंशुमान सिंह यादव को केक खिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना प्रेषित किया। पूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान यादव ने कहा कि मुख्यमन्त्री के रूप में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिये अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएँ प्रारम्भ की।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/ उन्हें सफलतापूर्वक क्रियान्वित कराया। जिससे उनके सुशासन और उत्तर प्रदेश के विकास का डंका देश के साथ ही विश्वभर में भी खूब बजा। जिसमें साईकिल पथ प्रमुख रहा। अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में किये गए विकास कार्यों की बदौलत ही आज अखिलेश यादव देश के युवा राजनेताओं की शुमार में शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान रूदौली विधानसभा के ग्राम अशरफपुर, रसूलपुर निवासी अखिलेश यादव को अयोध्या जनपद का जिला महासचिव यादव महासभा नामित किया। इस मौके पर इंजीनियर विशाल यादव, डॉ० प्रशान्त यादव, डॉ0 विक्रम पाल सिंह, डॉ0 प्रेम प्रकाश यादव, देवराज यादव, शिवदयाल यादव, दीपाकंर यादव, जगन्नाथ यादव, सुखराम यादव, सचिन कुमार यादव, डॉ० रमेश यादव, राजन यादव, संजीत कुमार यादव, डॉ0 नरसिंह यादव, प्रणव यादव, रामफेर यादव, एडवोकेट गिरीश कुमार यादव, महेन्द्र यादव, वरिष्ठ नेता तुलसीराम यादव आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुभकामनाऐं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *