बाराबंकी। रोटरी क्लब बाराबंकी ने डॉक्टर्स और सीए-डे पर सम्मान समारोह का आयोजन श्री राम कॉलोनी, हैदरगढ़ रोड स्थित कृष्ण मैटरनिटी एंड हॉस्पिटल में किया गया। कार्यक्रम में शहर की दो डॉक्टर्स और तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित किया गया। क्लब के मीडिया को ऑर्डिनेटर गिरीश अरोड़ा ने बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह कालरा व नव नियुक्त सचिव राजेश अरोड़ा (बब्बू) के निर्देशन में रोटरी क्लब बाराबंकी द्वारा शहर की पांच विभूतियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विभूतियों में डॉक्टर योगेश कुमार, डॉक्टर विजयलक्ष्मी, सी ए नमन जैन, सी ए पवन गुप्ता, व सी ए नंदिनी त्रिपाठी शामिल थे। इनके अतिरिक्त समाज सेवी अंकुर माथुर व डॉक्टर जावेद चौधरी को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह कालराने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के मुख्य स्तंभ होते हैं। समाज में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह कालरा, सचिव राजेश अरोड़ा (बब्बू), कोषाध्यक्ष व जोनल सेक्रेटरी संजय निगम, डॉ सुधीर वर्मा, महावीर प्रसाद जैन, डॉ प्रवीण, डॉ विमल बैसवार, डॉ राजेश मोहन, जागो री जागो संस्था के चंद्र प्रकाश वर्मा व गिरीश अरोड़ा उपस्थित थे। वहीं अयोध्या-फैजाबाद मार्ग स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या मितुषी नेगी ने की। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और पुष्पगुच्छ भेंट से किया गया। प्रधानाचार्या मितुषी नेगी ने चिकित्सकों की सेवा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने चिकित्सकों की भूमिका पर आधारित भाषण, कविता, नाटक, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं। एक परिचर्चा सत्र में मुख्य अतिथि और अन्य चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। छात्रों ने सभी चिकित्सकों को हस्तनिर्मित थैंक्यू कार्ड भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या मितुषी नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों ने मानवता की महत्वपूर्ण सेवा की। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में चिकित्सकों के प्रति सम्मान और समाज सेवा की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष पी.पी. सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अभिनव सिंह, सह-प्रबंधक के.के. सिंह सहित जयपुरिया परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित अग्रवाल, डॉ. स्वप्निल सिंह, डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. रंजय गुप्ता, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. जे.पी. चौधरी, डॉ. रेनू वर्मा और डॉ. मीनू वर्मा सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद थे।