ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपद के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन डाले जाने के दौरान काटी गई सड़कों, गलियों की मरम्मत कराये जाने को लेकर सोमवार को कैम्प कार्यालय पर जल निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक की और अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर रोड रेस्टारेशन में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं में अवशेष रोड रेस्टोरेशन एवं पेयजल आपूर्ति सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा करते हुए जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि सभी लंबित रोड रेस्टोरेशन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही अमृत-2.0 के अन्तर्गत खोदी गयी सड़कों की मरम्मत एक सप्ताह में पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/bangladesh-foreign-minister-who-met-jaishankar-said-send-sheikh-hasina-back/ बैठक के दौरान संज्ञान में लाया गया जिन सड़कों की मरम्मत की जा रही है, उन पर लोग गीले सीमेन्ट पर से अपने वाहन निकालकर रोड खराब कर रहे हैं, इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिस स्थान पर कार्य हो रहा है, वहां रोड को सीमेन्ट सूखने तक सील किया जाए और यदि फिर भी कोई जबरन वाहन निकालकर मरम्मत कार्य को खराब करता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मुंशीलाल, अधिशासी अभियंता हाइडिल विशाल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, सहायक अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) अरुण कुमार बौद्ध, सहायक अभियंता (नगरीय) अवनीश मिश्रा, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।