ललितपुर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) ललितपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस. पी. पाठक ने की तथा कुशल संचालन डॉ. दीपक चौबे द्वारा किया गया।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/भागदौड़ भरी जिंदगी में योग ही स्वस्थ रहने का एकमात्र साधन: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. एस. पी. पाठक ने कहा कि आज के आधुनिक युग में अत्यधिक व्यस्तता के कारण मनुष्य मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो रहा है। तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण शरीर को अनेकों बीमारियों ने घेर लिया है। ऐसी स्थिति में योग ही एकमात्र ऐसा सशक्त साधन है, जिसके माध्यम से मनुष्य पूर्ण रूप से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। प्राणायाम और सूर्य नमस्कार के साथ अभ्यास की शुरुआत कराई। इसके बाद उन्होंने गोमुखासन, पद्मासन, भद्रासन, मुक्तासन, शवासन, मयूरासन, सुखासन, सिद्धासन, वज्रासन, सिंहासन, सर्वांगासन, हलासन और शीर्षासन सहित कई महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने इन आसनों से शरीर को होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। डॉ एस एस तोमर, डॉ राजेश शर्मा, डॉ अनिल जैन, डॉ रामगोपाल साहू, डॉ अमिताभ पाराशर, डॉ गजेंद्र सिंह चौहान, डॉ विवेक सक्सेना, डॉअनूप श्रीवास्तव, डॉ राहुल झा, डॉ अवधेश तिवारी, डॉ अवनी कड़की, डॉ नितिन द्विवेदी, डॉ अनीश ,डॉ राजेंद्र साहू,डॉ शैलेंद्र जैन, डॉ शीलचंद्र राजपूत, डॉ रविंद्र संज्ञा, डॉ रोहित साहू, आदि उपस्थित रहे