व्यापारी नेता राहुल वर्मा ने की उप मुख्यमंत्री से भेट 

बिजनौर । सोमवार को व्यापारी एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा ने लखनऊ पहुँचकर उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक से भेट की ओर व्यापरियों से संबंधित समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौपा । ज्ञापन में मुख्य मांग व्यापरियों की सुरक्षा की द्रष्टि से व्यापारी सुरक्षा आयोग की मांग की, राहुल वर्मा ने बताया कि जिस प्रकार से शिक्षक एमएलसी चुने जाते हैं उसी प्रकार से व्यापरियों को एमएलसी चुनकर विधान परिषद भेजा जाए और होने वाले विधान सभा चुनाव में अधिक से अधिक व्यापारी वर्ग को प्रत्याशी घोषित किया जाए एव व्यापारी समाज की सुरक्षा को देखते हुए शस्त्र लाइसेंस में भी वरीयता दी जाय । फूड लैबोरेट्री की स्थापना पश्चिम में की जाए ।read more:https://pahaltoday.com/retired-officers-house-in-up-notes-everywhere-currency-found-scattered-everywhere/राहुल वर्मा ने मांग की कि व्यापारी वर्ग का दुर्घटना बीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दिया जाए,आयकर और जीएसटी विभाग के द्वारा देरी से रिटन भरने पर लगने वाला जुर्माना भी हटाया जाए, प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी सुरक्षा आयोग में व्यापारी एकता परिषद को भी स्थान मिले, साथ ही राहुल वर्मा ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही व्यापारी वर्ग के हितों की योजनाएं के लिए भी उपमुख्यमंत्री  का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *