वकीलों पर नहीं, बल्कि संविधान और न्याय पालिका की गरिमा पर है हमला

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को अधिवक्ताओं की एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में लखनऊ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए कथित बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई। साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग उठाई गई।read more:https://pahaltoday.com/a-grand-kalash-yatra-took-place-in-narkhoriya-the-entire-area-resonated-with-reverence-and-devotion/डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर जिस प्रकार लाठियां बरसाई गईं, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल वकीलों पर नहीं, बल्कि संविधान और न्यायपालिका की गरिमा पर भी हमला है। पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके सिंह एडवोकेट ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव एडवोकेट ने पुलिस कार्रवाई को तानाशाहीपूर्ण और अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों एवं आदेश देने वाले अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। साथ ही घायल अधिवक्ताओं के समुचित उपचार की व्यवस्था करने की भी मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने किया। इस दौरान अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, पवन कुमार सिंह, रियाज खान, विनीत श्रीवास्तव, रामगुल्ली यादव, टीटू कुमार गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद यादव, आदर्श देव पांडेय, सुरेश सिंह कुशवाहा, नवीन पांडेय, विनीता, चंद्रकला गिरी, सरस्वती देवी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *